• Others
  • अररिया में विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक

    अररिया/ मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ आपदा, आरडब्ल्यूडी, पीएचईडी, आईसीडीएस, मनरेगा, विद्युत, कृषि सहित नगर पंचायत जोकीहाट एवं अन्य विभागों के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अररिया/ मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ आपदा, आरडब्ल्यूडी, पीएचईडी, आईसीडीएस, मनरेगा, विद्युत, कृषि सहित नगर पंचायत जोकीहाट एवं अन्य विभागों के कार्यकलापों गहन समीक्षा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री द्वारा सभी संबंधित विभागों को कार्य प्रगति एवं उपलब्धि से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि सभी क्षेत्र में संचालित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी अररिया को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नल जल योजना से संबंधित शिकायतों एवं जलापूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

    बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी जोकीहाट एवं अंचलाधिकारी जोकीहाट को निर्देशित किया गया कि प्रखंड कार्यालय में कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। आरटीपीएस काउंटर का संचालन नियमित एवं निर्धारित समय में किया जाय, ताकि लोगों को समय पर इसका लाभ मिल सके।

    बैठक उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी आपदा विजय कुमार, वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, आरडब्लूडी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जोकीहाट, अंचलाधिकारी जोकीहाट, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जोकीहाट एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together