• Others
  • मधेपुरा : सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने चौसा थाना परिसर में आयोजित किया रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम

    चौसा, मधेपुरा/सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के सौजन्य से चौसा थाना परिसर में आज शुक्रवार को रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने चौसा थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ तमाम पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे एवं उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए अपनी व देश की रक्षा करने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा, मधेपुरा/सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के सौजन्य से चौसा थाना परिसर में आज शुक्रवार को रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने चौसा थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ तमाम पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे एवं उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए अपनी व देश की रक्षा करने का संकल्प दिलाया। पुलिस भाइयों ने भी राखी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का वचन दिया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष यहिया सिद्दीकी ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा को लेकर थाने में तैनात रहते हैं और अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा का दायित्व संभालते हैं। कभी कभार छुट्टियों में घर जाने का मौका मिलता है लेकिन परिवार के बीच बैठकर अपनी खुशी नही बांट पाते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी बहनों से राखी बंधवाने घर नहीं पहुंच पाते हैं और अपने इस दर्द को कर्तव्य पर कुर्बान कर देते हैं। लिहाजा उनका दर्द कम करना हम सब का सामाजिक दायित्व है।


    थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि वे किसी भी समय बेझिझक उन्हें अपनी समस्या बता सकती हैं।पुलिस हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोगों से मित्रता कभी न करें। इससे अप्रिय घटना होने की संभावना बहुत ही ज्यादा रहती है। साथ ही उन्होंने अधिकारों के बारे में जागरुक करते हुये अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया और अपना ध्यान लक्ष्य की ओर केंद्रित कर आगे बढ़ने की सलाह दी।


    संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करने की वजह से पुलिसकर्मी इस महत्वपूर्ण त्योहार के दिन भी अपने घर से दूर रहते हैं। जिस वजह से उनकी कलाइयां सूनी रह जाती है। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था ने थाना में जाकर कार्यरत पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। यह आयोजन पुलिस और जनमानस के बीच एक सहयोगात्मक, मित्रवत व सकारात्मक रिश्ते के निर्माण में सहयोगी होगा।


    गौरतलब है कि आज शुक्रवार को संघ से जुड़ी बहनों ने उल्लासपूर्ण माहौल में सर्वप्रथम पुलिसकर्मियों को चंदन लगाया। उसके बाद रक्षासूत्र बांधकर मिठाईयां खिलाई और उनके लंबी उम्र की कामना की।तमाम पुलिस भाइयों ने भी राखी का फर्ज निभाते हुए बहनों की सुरक्षा का वचन दिया।

    मौके पर संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, अशोक कुमार,शेफाली कुमारी, प्रेरणा कुमारी,संध्या कुमारी,खुशी,साक्षी,आयुसी,आलिया, नेहा,लक्ष्मी, अवर निरीक्षक विनय शंकर प्रसाद, नारायण पाठक, सहायक अवर निरीक्षक मदन राम, कृष्ण कुमार सिंह, पुलिस रिंकज कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश कुमार, संजीव ठाकुर, मुकेश कुमार,दुर्गेश कुमार,प्रशांत कुमार कन्हैया समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together