• Flood
  • बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत

    आलमनगर(मधेपुरा)। खापुर पंचायत के कपसिया बासा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई l स्थानीय लोगों ने बताया कि किशनपुर रतवारा ओपी थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के कपासिया बासा वार्ड 1 निवासी रमेश सिंह का पुत्र राजेश कुमार (23) शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दुकान से कुछ सामान


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    आलमनगर(मधेपुरा)। खापुर पंचायत के कपसिया बासा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई l स्थानीय लोगों ने बताया कि किशनपुर रतवारा ओपी थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के कपासिया बासा वार्ड 1 निवासी रमेश सिंह का पुत्र राजेश कुमार (23) शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दुकान से कुछ सामान खरीद कर आ रहा था। घर के बगल में पैर फिसल जाने से वह बाढ़ के पानी में गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई है।

    सूचना पर राजस्व कर्मचारी अमरनाथ रजक और किशनपुर रतवारा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। राजेश पांच भाई-बहन में अपने माता-पिता का तीसरा पुत्र था l सीओ सिन्हा अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।