• Others
  • पटना में आयोजित होने वाले अंग -अंगिका महोत्सव को लेकर दुमका में हुआ साहित्यकारों की बैठक

    दुमका, झारखंड/आगामी 28 अक्टूबर 2023 से पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ” अंग -अंगिका महोत्सव 2023″ के सफल आयोजन के लिए बीते रविवार की शाम को दुमका में कवि शंभु नाथ मिस्त्री के निजी आवास परिसर बैठक आयोजित की गई। बैठक मे अंग-अंगिका महोत्सव 2023 (पटना) कार्यक्रम व इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    दुमका, झारखंड/आगामी 28 अक्टूबर 2023 से पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ” अंग -अंगिका महोत्सव 2023″ के सफल आयोजन के लिए बीते रविवार की शाम को दुमका में कवि शंभु नाथ मिस्त्री के निजी आवास परिसर बैठक आयोजित की गई। बैठक मे अंग-अंगिका महोत्सव 2023 (पटना) कार्यक्रम व इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


    बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने कहा कि महोत्सव जोरदार तरीके से हो इसके लिए हम सभी तैयार हैं। अंगिका के उद्भव,विकास,लोक संस्कृति,धार्मिक क्षेत्र, सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए एक भव्य स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा।अंगिका महोत्सव की खासियत यह होगी कि इसमें सभी कार्यक्रम अंगिका भाषा में आयोजित एवं स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा।
    आयोजन समिति के सचिव डॉ विभु रंजन ने कहा कि ने कहा कि अंग अंगिका महोत्सव की तैयारी बृहद पैमाने पर की जा रही है। इसीलिए सबों को अपनी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी।अंगिका को झारखंड एवं बिहार में उपेक्षित किया जा रहा है जो चिंतनीय है। साहित्यकार अंजनी शरण ने कहा कि अंगिका को 2018 से भारतीय राज्य झारखंड में “द्वितीय राज्य भाषा” का दर्जा प्राप्त है।अंगिका बिहार, झारखण्ड के कुछ ज़िलों और नेपाल के कुछ तराई क्षेत्रों में बोली जाती है।


    बैठक में पटना महोत्सव को सफल बनाने के लिए अंजनी शरण को दुमका जिला का कार्यक्रम प्रभारी इन व कवि शंभू नाथ मिस्त्री को संरक्षक बनाया गया। बैठक में आयोजन समिति के सचिव विभु रंजन, साहित्यकार अंजनी शरण,अमरेंद्र सुमन, राजीव नयन तिवारी, अशोक सिंह,अरुण कुमार सिन्हा,नवीन चन्द्र ठाकुर,केशव सिन्हा,शंभू नाथ मिस्त्री,दुर्गेश कुमार चौधरी समेत अन्य अंगिका प्रेमी उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together