अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा की सहायक प्राध्यापिका डॉ शकीला कुमारी की स्वरचित रचना …..
नारी तुम तो नारी हो
कौन कहता है? तुम बेचारी हो
आधुनिक तकनीक के इस युग में
अंतरिक्ष की यात्रा करती हो
नारी तुम तो नारी हो
कौन कहता है? तुम बेचारी हो
थल सेना से लेकर वायु सेना तक
शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाती हो
नारी तुम तो नारी हो
कौन कहता है? तुम बेचारी हो
सीमा पर जब आतंक बढ़ा
पहलगाम पर जब आतंकी हमला हुआ
ऑपरेशन सिंदूर तुम सफल कार्रवाई हो
नारी तुम तो नारी हो
कौन कहता है? तुम बेचारी हो
देश की लोकतांत्रिक पद्धति में
पंचायत राज से लेकर
राष्ट्रपति के पद पर बैठी हो
नारी तुम तो नारी हो
कौन कहता है? तुम बेचारी हो

डॉ शकीला कुमारी
सहायक प्राध्यापिका
बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा














