• Investigation
  • पत्नी का हत्यारा विक्रम साहुगढ़ से गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी था आरोपी

    मधेपुरा/ सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ दिवानी टोला में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि 5


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ दिवानी टोला में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी।

    एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि 5 सितंबर 2024 को साहुगढ़ दिवानी टोला में एक महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और सबूत मिटाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर मधेपुरा थाना में कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, दरोगा संतोष कुमार, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, रवि रंजन सिंह और सोनू कुमार सिंह शामिल थे।

    टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी की। 27 जनवरी को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र से साहुगढ़ वार्ड-15 निवासी गजेंद्र प्रसाद यादव के बेटे विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। विक्रम पर पत्नी की निर्मम हत्या का आरोप है।

    एएसपी ने बताया कि विक्रम कुमार की गिरफ्तारी से जिले में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अपराधी लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और भयमुक्त माहौल स्थापित होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।