कुमारखंड(मधेपुरा)। थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के मकड़ी टोला वार्ड 13 में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा के बाद पत्नी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि टिकुलिया गांव के मकड़ी टोला वार्ड 13 निवासी बिहारी शर्मा शराब के नशे में अक्सर पत्नी रीता देवी के साथ मारपीट करता रहता था। मृतका रीता देवी के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार की रात तकरीबन 8 बजे उसकी बहन रीता देवी ने फोन कर बताया कि बिहारी शर्मा ने बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया है। उन्होंने बहन को सोमवार को अहले सुबह 5-6 आदमी के साथ टिकुलिया आने का आश्वासन दिया। रात के तकरीबन 2 बजे उसके बहनोई बिहारी शर्मा ने बड़े भाई राजेश शर्मा को फोन कर बताया कि रीता बीमार है। रंजीत शर्मा सोमवार सुबह करीब 4 बजे रीता के ससुराल पहुंचे तो बहन का शव पड़ा हुआ देखा। उधर, ग्रामीण का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी आक्रोश में रीता ने रात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रात में बिहारी शर्मा ने अपनी पत्नी रीता देवी के साथ मारपीट की थी। उसके बाद रीता देवी ने जहर पीकर आत्महत्या ली है। आरोपी पति बिहारी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के परिजनों से आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घरेलू विवाद में पत्नी ने जहर खा की खुदकुशी
कुमारखंड(मधेपुरा)। थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के मकड़ी टोला वार्ड 13 में रविवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा के बाद पत्नी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement















