Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

14 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने दिया धरना

- Sponsored -

मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कचरा प्रबंधन सेड में बुधवार को बिहार राज्य वार्ड सदस्य महा संघ के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के सभी वार्ड सदस्य ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता और संचालन कुमारखंड प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के प्रखंंड अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने किया। जबकि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य संघ केे जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश शर्मा धरना प्रदर्शन में भाग लिए।

जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश शर्मा ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा बिहार सरकार एवं ग्राम पंचायत के मुखिया की दोहरी नीति वार्ड सदस्य को वित्तीय अधिकार मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में समान अधिकार और प्रखंड,अंचल, मनरेगा एवं बाल विकास परियोजना में आए दिन हो रहे लूट,खसोट भ्रष्टाचार और अनियमितता पर लगाम लगाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होगी संघर्ष और लड़ाई सरकार और प्रशासन से जारी रहेगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धरना प्रदर्शन में मौजूद विभिन्न पंचायत और अन्य प्रखंड के वार्ड सदस्य को संबोधित करते हुए कहा 14 सूत्री मांगे हमारी जायज है। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती हम अपनी हक लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा समय रहते सरकार अगर मांगी पूरी नहीं करेंगे आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा। उन्होंने कहा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और पंचायत सचिव द्वारा वार्ड सदस्यों के साथ अनदेखी की जा रही है। वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति कार्य संचालन के लिए मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना एवं गली नली पक्की करण निश्चय कार्य करने के लिए वार्ड सदस्य को जिम्मेदारी दी जाए । हमारी मांगे पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन जारी रहेगा।

14 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्य का पांच सदस्य टीम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मौके पर मुख्य जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश शर्मा, संघ के प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश कुमार, मोहम्मद सिराज, विवेक कुमार, अशोक मंडल, सुबंधु दास, मनोज कुमार झा, सुभाष कुमार, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, रब्बान अली, शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद इजराफिल, रविंदर यादव, मोहम्मद खतीम, सुमंत कुमार, निलेश कुमार, अशोक यादव, सदानंद ऋषि देव, अमेरिका देवी, नवीन कुमार, मोहम्मद अली, सुमन कुमार, मीना देवी, अनिल तात्मा, रंजीत कुमार सरदार, काजल देवी, रामदेव सरदार, रघुनंदन सरदार, समेत दर्जनों वार्ड सदस्य धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.