उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 के वार्ड पार्षद अर्जुन दास का शुक्रवार की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वार्ड पार्षद अर्जुन दास के निधन की खबर मिलते ही नगर परिषद की मुख्य पार्षद अनसूईया देवी, उपमुख्य पार्षद मिंकी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, वार्ड पार्षद रमण कुमार राणा, अजय मंडल, मो शुएबउद्दीन, संजय मार्शल, नित्यानंद यादव, विनोद कुमार, वरुण कुमार, अनिषा भारती, बीवी नाज परवीन सहित नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
वार्ड पार्षद के निधन पर नगर परिषद कार्यालय में भी शनिवार को सभी कामकाज ठप रहा। मुख्य पार्षद ने बताया कि वार्ड पार्षद अर्जुन दास कुछ दिनों से बीमार थे। शक्रवार की रात तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिये सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Comments are closed.