• Others
  • गम्हरिया के निर्विरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष बने विश्वनाथ

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ प्रखंड मुख्यालय के प्रस्तावित उच्च विद्यालय गम्हरिया के मैदान में शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह बराही मुखिया डॉ रवि शंकर यादव के द्वारा किया गया। जबकि बैठक का संचालन युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार बबलू


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार/गम्हरिया,मधेपुरा/ प्रखंड मुख्यालय के प्रस्तावित उच्च विद्यालय गम्हरिया के मैदान में शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह बराही मुखिया डॉ रवि शंकर यादव के द्वारा किया गया। जबकि बैठक का संचालन युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष नारायण कुमार बबलू के द्वारा किया गया।

    बताया गया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध गम्हरिया के राजद प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ यादव का चयन कर लिया गया। प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह बराही के मुखिया  डॉ रवि शंकर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक शांतिपूर्ण माहौल में चला जहां निर्विरोध विश्वनाथ यादव को गम्हरिया प्रखंड का राजद अध्यक्ष चुन लिया गया है ।

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने शांति, संयम ,सहयोग, सद्भाव और सहानुभूति का परिचय देते हुए पारदर्शिता तरीके से निर्विरोध विश्वनाथ यादव को राजद प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यह राजद पार्टी के लिए शुभ संकेत भी है ।बैठक में  सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष ,डेलीगेट मेंबर ,क्रियाशील सदस्य एवं राजद सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

    नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने सबों का आभार व्यक्त किया और कहा पार्टी के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है ईमानदारी के साथ निभाने का काम करूंगा।

    इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला एवं अबीर गुलाल लगाकर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव का स्वागत किया गया । इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ राजद मधेपुरा प्रधान महासचिव रमेश कुमार सिंह, बैजनाथ भगत ,युवा नेता अरुण कुमार लड्डू झा, रामानंद यादव, प्रभु नारायण मेहता ,संजय यादव, सीताराम मेहता, जयप्रकाश यादव, अशोक यादव, पांडव कुमार, तरुण कुमार, लाल यादव ,सहित दर्जनों की संख्या में राजद एवं महागठबंधन नेता और  कार्यकर्ता शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together