Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पिस्तौल व गोली के साथ पकड़े गए सहरसा के दो युवक

- Sponsored -

मधेपुरा। पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बुधवार को दो युवकों को देसी पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को समकालीन अभियान और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कॉलेज चौक के पास पुलिस और कमांडो टीम ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी पिस्तौल और गोली बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के टेंगहा निवासी विभीषण कुमार और टेंगहा वार्ड 1 निवासी बीरबल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी बाइक और मोबाइल को जब्त कर लिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments are closed.