• Desh Duniya
  • चोरी गई अपाचे बाइक सहित लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

    राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/गम्हरिया पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। चोरी की गई अपाचे बाइक सहित लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड नंबर 4 बजरंगबली चौक स्थित


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार/गम्हरिया, मधेपुरा/गम्हरिया पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। चोरी की गई अपाचे बाइक सहित लोडेड देशी कट्टा के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है ।

    जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड नंबर 4 बजरंगबली चौक स्थित नहर पुल पर दो अपराध कर्मी किसी अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना कि सत्यापन हेतु थाना अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने पुलिस टीम गठित कर तत्काल पिपराही वार्ड नंबर 4 बजरंगबली चौक पुल के पास पहुंचा दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागना चाहा जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि उपस्थित ग्रामीण के समक्ष नाम पूछे जाने पर पकड़े गए एक ने अपना नाम रूपेश कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय राजकुमार यादव साकिन पिपराही वार्ड नंबर 03 थाना गम्हरिया बताया ।जबकि दूसरा चंद्र किशोर कुमार उम्र 24 वर्ष पिता नाजु यादव साकिन मुरहो वार्ड 7 थाना भर्राही ओपी मधेपुरा बताया। जब दोनों की तलाशी ली गई तो चंद्र किशोर कुमार के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा तथा रूपेश कुमार के पैकेट से दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिन्हें गिरफ्तार कर गम्हरिया थाना लाया गया है।

    बताया दोनों के आपराधिक इतिहास को पुलिस के द्वारा पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी टीम में एएसआई डोमी मंडल, एएसआई केके सिंह सहित सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।