• Desh Duniya
  • ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

    फारबिसगंज, अररिया/ प्रखंड के अड़राहा पंचायत अंतर्गत ग्राम धनगढ़ा वार्ड नं 09 निवासी गजेंद्र यादव की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी का ट्रक की चपेट में आ जाने से निधन हो गया। मृतिका रेखा देवी व उनके पति गजेन्द्र यादव एवं उनके भतीजा विकास कुमार हीरो बाइक संख्या बी आर 38 के 7238 से सुपौल


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    फारबिसगंज, अररिया/ प्रखंड के अड़राहा पंचायत अंतर्गत ग्राम धनगढ़ा वार्ड नं 09 निवासी गजेंद्र यादव की 32 वर्षीय पत्नी रेखा देवी का ट्रक की चपेट में आ जाने से निधन हो गया। मृतिका रेखा देवी व उनके पति गजेन्द्र यादव एवं उनके भतीजा विकास कुमार हीरो बाइक संख्या बी आर 38 के 7238 से सुपौल जिला के हेरनाहा से अपने रिश्तेदार के यहां से वापस अपने गांव धनगढ़ा जा रहा था। इसी दौरान भरगामा प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 में वर्तमान पंचायत समिति विनोद मंडल के घर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक महिला को रौंदते हुई आगे निकल गया जिससे रेखा देवी की घटनास्थल पर हीं मौत हो गया।

    इधर स्थानीय लोगों के तत्परता से ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर RJ14GK1600 को पकड़ लिया गया हालांकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा। मृतका महिला के पति गजेंद्र यादव ने बताया कि हमलोग सुबह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर के लिए निकले इसी दौरान शंकरपुर में ट्रक से दुर्घटना हो गई जिसमें मेरी पत्नी का निधन हो गया। दुर्घटना की सूचना मृतका के घर पहुँचते हीं घर में चीत्कार मच गया और परिजन दुर्घटनास्थल की और दौड़ पड़े। मृतक रेखा देवी को दो पुत्री रीना और नूतन है इसमें बड़ी लड़की रीना की शादी हो गयी है वहीं एक लड़का प्रियांशु है जो अभी पढ़ रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।