Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा में बढ़ते अपराध पर नकेल, शहरभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी

- Sponsored -

अमन कुमार/मधेपुरा/ शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देशानुसार मधेपुरा जिला मुख्यालय में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लूट, चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण एवं नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन को रोकना है।

प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच

शहर के कॉलेज चौक, कर्पूरी चौक समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान वाहन के कागजात, हेलमेट, अनुज्ञप्ति, डिक्की आदि की गहन जांच की गई। कई बाइक चालक बिना कागजात और बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए, जिन्हें मौके पर ही रोका गया और जुर्माना वसूला गया।

जुर्माने की वसूली और कार्रवाई

सघन जांच के दौरान बिना हेलमेट चलाने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया गया। अभियान के अंतर्गत कुल 54 गाड़ियों से ₹78,000 की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त, बिना अनुज्ञप्ति, बीमा और ट्रिपल लोडिंग वाले वाहनों को थाना लाकर उनके अभिभावकों को बुलाया गया और उचित समझाइश दी गई। आवश्यक चालान भरवाने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

संध्या गश्ती और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

यातायात थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर संध्या पैदल गश्ती अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मोटरसाइकिल पर लहरिया कटिंग, ट्रिपल लोडिंग, और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन वाहन चालकों ने आवश्यक कागजात दिखाए, उन्हें तुरंत छोड़ दिया गया, जबकि दस्तावेज़ न होने पर जुर्माना वसूला गया।

जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलकर भागने की कोशिश करते हुए भी देखा गया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण उन्हें भी रोका गया।

अभियान में मौजूद पुलिस टीम

वाहन चेकिंग अभियान में यातायात थाना प्रभारी पप्पू कुमार के साथ धनंजय कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। यातायात थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि “बिना कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा।”

इस सघन अभियान से शहर में अपराधियों और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है, और शहरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply