• Desh Duniya
  • आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले जायेंगे जेल : एसपी

    कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के खुटहा रजैय स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में बीते रविवार को एक संगठन की बैठक में एक विशेष समुदाय के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस ने सभी प्रकार की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले संज्ञान में आते ही


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के खुटहा रजैय स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में बीते रविवार को एक संगठन की बैठक में एक विशेष समुदाय के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर पुलिस ने सभी प्रकार की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले संज्ञान में आते ही जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार के निर्देश पर श्रीनगर थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल द्वारा घटना के तुरंत बाद मामले की जांच कर खुद के बयान पर सात नामजद एवं कई अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या 23 /2023 दर्ज कर ली गई।

    बुधवार को खुटहा रजैय स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल परिसर पहुंचे एसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया तत्काल श्रीनगर थानाध्यक्ष को भेज कर मामले की जांच करवाई गई। मामला सही पाए जाने पर और वीडियो में कहे गए अभद्र भाषा का प्रयोग को लेकर तत्काल केस दर्ज कर लिया गया और मुरलीगंज कुमारखंड एवं श्रीनगर थाना पुलिस टीम के द्वारा नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की गई। जो लगातार जारी है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति गांव में कर दी गई है। जो कैंप कर रही है। एसपी ने कहा कि हर हाल में इस तरह के असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के अभद्र टिप्पणी वाले वीडियो को वायरल न किया जाए और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के विरुद्ध साइबर क्राइम मानते हुए आईटी एक्ट की सुसंगत धारा के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो को वायरल करने से बचें।

    एसपी ने कहा कि गुरूवार को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी समुदायों का अपेक्षित सहयोग भी पुलिस प्रशासन को मिल रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।