• Desh Duniya
  • वृद्धा पेंशन बढ़ने पर पंचगछिया में खुशी की लहर, एक क्विंटल मिठाई बांटे

    सत्तरकटैया,सहरसा/ पंचगछिया में वृद्धा  पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद सभा की। भगवती स्थान में हजारों वृद्धजन जुटे। सभी ने पूर्व प्रमुख पूनम देवी और समाजसेवी मधु आनंद को माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी उनके घर पहुंचे और लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। दो माह


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सत्तरकटैया,सहरसा/ पंचगछिया में वृद्धा  पेंशनधारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद सभा की। भगवती स्थान में हजारों वृद्धजन जुटे। सभी ने पूर्व प्रमुख पूनम देवी और समाजसेवी मधु आनंद को माला पहनाकर व अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी उनके घर पहुंचे और लड्डू खिलाकर खुशी मनाई।

    दो माह से पूनम देवी की अध्यक्षता और मधु आनंद के संचालन में बृद्धा पेंशन बढ़ाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। हजारों पेंशनधारियों के हस्ताक्षर के साथ आवेदन मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पेंशन राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी। इसी के बाद व्द्धरजन ने धन्यवाद सभा का आयोजन किया।

    सभा की अध्यक्षता पंचगछिया मुखिया रौशन सिंह कन्हैया ने की। संचालन पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह नुनु ने किया। सरपंच बिनय ठाकुर, विकास झा, गौरव ठाकुर सहित हजारों महिला-पुरुष बृद्धजन शामिल हुए। इस दौरान पटाखे फोड़े गए। अबीर गुलाल लगाए गए। एक क्विंटल लड्डू का वितरण हुआ। सभी ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताई।

    मुखिया रौशन सिंह कन्हैया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बृद्धजनों की पीड़ा को समझा। उनकी मांग को पूरा किया। इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ पूनम देवी और मधु आनंद का भी धन्यवाद करता हूँ। पूनम देवी और मधु आनंद ने भी सभी वृद्धजनो का आभार जताया। कहा, समाज की भलाई और समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।