Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट, 6 लोग घायल 

- Sponsored -

मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

भतनी थाना क्षेत्र के भोकराहा वार्ड नंबर 7 में जमीनी विवाद को लेकर हुए जमकर मारपीट की घटना में एक पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया गया कि एक पक्ष के विष्णुदेव राम दूसरा पक्ष के मनोज राम के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। घायल विष्णुदेव राम ने बताया 7 एकड़ जमीन को लेकर न्यायालय में मामला लंबित है। फिर भी मेरे खेत में लगे फसल को दूसरा पक्ष के मनोज राम, भीम राम, कपिल देव राम, अनिल कुमार राम, सुमन कुमार राम, सरोज राम समेत अन्य लोग फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घायल विष्णु देव राम ने बताया विरोध करने पर दूसरा पक्ष के मनोज राम, भीम राम, कपिल देव राम, अनिल राम, सुमन राम, सरोज राम अन्य परिजन घर पर आए और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे मारपीट की घटना में एक पक्ष के विष्णु देव राम, अनीता देवी, सिद्धू राम , प्रभादेवी, नवीन कुमार, शिव कुमार घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।

थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने बताया जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट की घटना हुई है दोनों पक्ष से आवेदन मिला है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments are closed.