• Others
  • नवनिर्वाचित विधायक ने शिव मंदिर शंकरपुर में किया पूजा-अर्चना

    फारबिसगंज,अररिया/ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक ने रविवार को शंकरपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की शांति, विकास और जनता की समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विधायक के पहुंचते ही स्थानीय लोगों व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारियों ने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    फारबिसगंज,अररिया/ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक ने रविवार को शंकरपुर स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की शांति, विकास और जनता की समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में विधायक के पहुंचते ही स्थानीय लोगों व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारियों ने उनका स्वागत किया और पूजा करवाया। पूजा के बाद विधायक ने कहा कि आज हम दौरा भोला बाबा के मंदिर शंकरपुर से शुरुआत किये है फारबिसगंज विधानसभा के तमाम मालिकों ने जो सम्मान दिया है  जो आशीर्वाद दिया है वो मेरे लिये बहुत सहरानीय है. फारबिसगंज विधानसभा के तमाम मतदाताओं को दिल की गहराईओं से धन्यवाद देते है कि हमारे जैसे आम आदमी को नेता बनाये नेता नहीं फारबिसगंज के बीच मे हमेशा बेटा बन कर रहूँगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि नए विधायक के इस कदम से जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया है और विकास को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। वही मौके पर पैक्स अध्यक्ष रंजन मंडल,प्रदीप मंडल,बिनोद भगत,प्रमोद मंडल, सत्यनारायण यादव, जब्बार,राजा हिंदुस्तानी, नजाम,मनीष मंडल,मिठ्ठू यादव,राकेश सिंह इम्तियाज आलम आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।