• Others
  • विद्यालय में छात्राओं ने किया पौधारोपण

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा, मधेपुरा कन्या मध्य विद्यालय चौसा में गठित ईको क्लब की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।छात्रों ने शिक्षकों की मदद से पौधे लगाए और स्कूली बच्चों ने पोधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम विजय पासवान ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए एचएम श्रीपासवान


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा, मधेपुरा

    कन्या मध्य विद्यालय चौसा में गठित ईको क्लब की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।छात्रों ने शिक्षकों की मदद से पौधे लगाए और स्कूली बच्चों ने पोधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम विजय पासवान ने किया।

    बच्चों को संबोधित करते हुए एचएम श्रीपासवान ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य अधिक पेड़ लगाना और पर्यावरण को बेहतर बनाना है।उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में यूथ एवं इको क्लब गठित किए गए है जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को सहशैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर उनका कौशल विकसित करना है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के कार्य से जोड़ कर इसके प्रति जवाबदेह बनाना है।


    बाल संसद के शिक्षक संयोजक सह पर्यावरणविद संजय कुमार सुमन ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण को कम करना, मिट्टी के कटाव को रोकना और जैव विविधता को बढ़ाना है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है। इससे मिट्टी के कटाव को रोकने और जल संचयन में भी मदद करते हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में यूथ एवं इको क्लब गठित करने का सरकार का फैसला पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सहशैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर उनका कौशल विकसित करना है। विद्यार्थियों में पर्यावरण सुरक्षा के बारे में समझ विकसित करने के यूथ एंड ईको क्लब के मंच के जरिए पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम को समुदाय से जोड़ा जाने के लिए सामाजिक जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है।

    मौके पर शिक्षिका प्रतिभा गुप्ता, बिंदु कुमारी, प्रिया नंदी, रेहाना खातून, शिक्षक संजीवानंद, हन्नान मंसूरी,बाल संसद की सोनी कुमारी, छोटी कुमारी,गौरी कुमारी, नरगिस खातून,पल्लवी कुमारी,अंशिका कुमारी समेत दर्जनों बच्चे उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x