• Bihar
  • बाप ने ही बेटी का कर दिया था हत्या, इधर प्रेमी ने लिया नवजात की जान, अब सब जेल में

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण “सामाजिक लोक-लज्जा” सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता अम्बेद भारती उर्फ अंबू यादव और चाचा तपेश कुमार यादव शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पीपरा करौती वार्ड संख्या दो में 10 दिन पूर्व हुई 20 वर्षीय युवती अलका कुमारी की संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में युवती की हत्या के आरोप में उसके पिता और चाचा को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मामले में युवती के प्रेमी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण “सामाजिक लोक-लज्जा” सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता अम्बेद भारती उर्फ अंबू यादव और चाचा तपेश कुमार यादव शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    ऐसे हुआ खुलासा, पुलिस अनुसार : 13 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपरा करौती निवासी अम्बेद भारती की पुत्री अलका कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। पिता के लिखित आवेदन के आधार पर उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 50/2026 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने वैज्ञानिक, तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि युवती की हत्या परिजनों द्वारा की गई थी। वहीं, युवती के नवजात शिशु को उसके प्रेमी रिशु राज उर्फ हेमराज कुमार एवं उसके परिजनों द्वारा फेंक दिया गया था।

    थैला बरामद, वाहन जब्त : पुलिस ने 20 फरवरी को प्रेमी रिशु राज को गिरफ्तार किया। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अरार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेशना के पास एनएच-106 स्थित पुल के नीचे से वह थैला बरामद किया गया, जिसमें नवजात को रखकर फेंका गया था। पुलिस ने एक चारपहिया वाहन और मोबाइल भी जब्त किया है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पिता और चाचा की संलिप्तता प्रमाणित होने पर शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    5 2 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x