• Others
  • पीपल के पत्तों पर महादेव की तस्वीर उकेर लिखा गुड बाय गुरूजी, शिबू सोरेन को दी यूं श्रद्धांजलि

    भागलपुर प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देशभर में शोक की लहर गयी हैं। इसकी जानकारी शोशल मिडिया पर मिलते ही भावुक हुए देश चर्चित युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार में दो मिनट का मौन धारण कर पीपल के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भागलपुर प्रतिनिधि

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के देशभर में शोक की लहर गयी हैं। इसकी जानकारी शोशल मिडिया पर मिलते ही भावुक हुए देश चर्चित युवा अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार में दो मिनट का मौन धारण कर पीपल के पत्तों में तस्वीर बनाकर अनोखी श्रद्धांजलि दी हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने महादेव के पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार को अपनी 3 घंटो के कठिन मेहनत के बाद दुनियां के सबसे छोटी 3 सेमी वाले पीपल के पत्तों में भगवान शिव में विलीन हुए शिबू सोरेन की अनोखी तस्वीर बनाकर लिखा गुड बाय गुरूजी। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह तस्वीर देखते ही देखते शोशल मिडिया पर वायरल हो गयी।

    बता दें कि लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शिबू सोरेन को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज 81 साल की उम्र अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

    गौरतलब हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनके अहम योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

    मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राजनैतिक हस्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने शोशल मिडिया अकाउंट से उनको श्रद्धांजलि दी हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।