• Desh Duniya
  • शंकरपुर में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाया दहशत

    शंकरपुर,मधेपुरा/ शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली साईफन में तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गांव में दहशत का माहौल कायम कर दिया। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पर तत्काल शंकरपुर पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा भी किया लेकिन सभी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    शंकरपुर,मधेपुरा/ शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली साईफन में तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गांव में दहशत का माहौल कायम कर दिया। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पर तत्काल शंकरपुर पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा भी किया लेकिन सभी भागने में सफल हो गए। इस मामले में किसी ने कोई मामला थाना में दर्ज नहीं कराया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम है।

    जानकारी के अनुसार मधैली साईफन चौक में सोमवार के दोपहर तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाश पहुंच गए और गांव के मुख्य मार्ग पर गोलीबारी करने लगे। बदमाश सर्वप्रथम हाट परिसर में एक दर्जन फायर किए। उसके बाद आगे बढ़ते ही बसंतपुर की और अंधाधुंध हवाई फायरिंग करते हुए गांव से निकल गए। गांव में गोलीबारी की घटना की सूचना तत्काल शंकरपुर थाना की पुलिस को ग्रामीणों ने दी। पुलिस पदाधिकारी उत्तम मंडल और डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों के भागने की दिशा में कुछ दूरी तक पीछा भी किया। लेकिन सभी भाग निकलने में सफल रहे।

    थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।