• Desh Duniya
  • सुपौल : नरेन्द्र ऋषिदेव बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई 

    त्रिवेणीगंज,सुपौल/ भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष पद के लिए लगाए जा रहे कयास पर गुरुवार को भाजपा हाईकमान ने विराम लगा दिया। भाजपा नेता नरेन्द्र ऋषिदेव को सुपौल जिले की कमान सौंप उन्हें मिशन 2024 और 2025 फतेह करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने से त्रिवेणीगंज में नेताओं व समर्थकों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    त्रिवेणीगंज,सुपौल/ भारतीय जनता पार्टी में जिलाध्यक्ष पद के लिए लगाए जा रहे कयास पर गुरुवार को भाजपा हाईकमान ने विराम लगा दिया। भाजपा नेता नरेन्द्र ऋषिदेव को सुपौल जिले की कमान सौंप उन्हें मिशन 2024 और 2025 फतेह करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने से त्रिवेणीगंज में नेताओं व समर्थकों ने उनका मुंह मीठा करा हर्ष जताया।

    उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के लोगों ने कहा है कि एक साधारण कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष का सफर तय करने वाले नरेंद्र ऋषिदेव काफी मिलनसार स्वभाव के हैं और पार्टी के हर छोटे – बड़े कार्यकर्ताओं से इनका जुड़ाव रहा है।

    दरअसल, वर्ष 1996 में बतौर साधारण कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए नरेन्द्र ऋषिदेव पार्टी में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदों पर काम करते रहें हैं।

    नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव का कहना है कि तन मन से पार्टी के लिए समर्पित हूं। जो विश्वास पार्टी नेतृत्व ने जताया है उस पर खड़ा उतरना ही लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर संगठन को मजबूत और सक्रिया बनाने की पूरी कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इससे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मिशन 2024 और 2025 को फतह करने का भरपूर प्रयास करूंगा।

    उनके मनोनयन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना, दिलीप कुमार सिंह, पवन कुमार अग्रवाल, भूषण दिवाकर, कमल ठाकुर, मोहन सिंह, सीकेन्द्र साह, मनीष अग्रवाल, राम चौधरी,भूमनेश्वरी साह आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।