• Desh Duniya
  • सुधा की क्वालिटी देश में सबसे सर्वोत्तम: डीएम

    आलमनगर(मधेपुरा)। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने गुरुवार को सुधा बल्क मिल्क कूलर सेंटर का शुभारंभ किया। कोदराघाट के दूध उत्पादक सहयोग समिति को 51.4 किलोग्राम मिल्क कुलर दिया गया। डीएम ने कहा कि सुधा की क्वालिटी देश में सबसे सर्वोत्तम क्वालिटी में आती है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के सफल संचालन के लिए सभी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    आलमनगर(मधेपुरा)। डीएम विजय प्रकाश मीणा ने गुरुवार को सुधा बल्क मिल्क कूलर सेंटर का शुभारंभ किया। कोदराघाट के दूध उत्पादक सहयोग समिति को 51.4 किलोग्राम मिल्क कुलर दिया गया। डीएम ने कहा कि सुधा की क्वालिटी देश में सबसे सर्वोत्तम क्वालिटी में आती है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के सफल संचालन के लिए सभी किसान सहयोग देते रहें। स्थानीय लोगों से भी किसानों के पशुपालन में सहयोग की अपील की।

    डीएम ने परिसर की चारदिवारी कर पौधरोपण और सौंदर्यीकरण का भी निर्देश दिया। कोसी दुग्ध संघ के प्रबंध निदेशक मो. हमीदउद्दीन ने बताया कि आलमनगर में सुधा बल्क मिल्क कूलर में हर दिन एक हजार किलोग्राम क्षमता वाली सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। इसमें अभी 38 समिति द्वारा दूध संग्रह किया जा रहा है। इसे टैंकर से सुपौल भेजा जाएगा। मिल्क कूलर के अलावा डीएम ने थाना परिसर में भू-समाधान भवन का शिलान्यास और नगर पंचायत क्षेत्र के पानी टंकी मैदान में लगे हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया।

    मौके पर एसडीएम एसजेड हसन, एसडीपीओ सतीश कुमार, कोसी दूध संघ के अध्यक्ष देवनारायण यादव, उप प्रबंधक सुरेश कुमार मिश्रा, मुख्य पार्षद गुड़िया देवी, सर्वेश्वर प्रसाद सिंह, उपमुख पार्षद रानी देवी, बीडीओ निशांत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, पीओ रेजा इकबाल, थानाध्यक्ष रवीश रंजन सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।