• Bihar
  • खेल उत्सव में सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    मधेपुरा/ किरण पब्लिक स्कुल, जे पी नगर, पीपरपत्ता में वार्षिक खेल उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। ज्ञात हो दिनाँक 10 दिसम्बर को किरण पब्लिक स्कूल, जे पी नगर, पीपरपत्ता में वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम शुभारंभ हुआ था। वार्षिक खेल उत्सव का कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ किरण पब्लिक स्कुल, जे पी नगर, पीपरपत्ता में वार्षिक खेल उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। ज्ञात हो दिनाँक 10 दिसम्बर को किरण पब्लिक स्कूल, जे पी नगर, पीपरपत्ता में वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम शुभारंभ हुआ था। वार्षिक खेल उत्सव का कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी सुश्री आम्रपाली, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ भूपेंद्र मधेपुरी, पूर्व विभागाध्यक्ष, जंतु विभाग, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के डॉ अरुण कुमार,खो खो खेल संघ के सचिव बालकृष्ण कुमार,कबड्डी संघ के संरक्षक अरुण कुमार, कबड्डी संघ के सचिव रौशन कुमार एवं विद्यालय निदेशिका किरण प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

    इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत बुके एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका किरण प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 10 दिसम्बर से हमारे विद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव कार्यक्रम शुभारंभ हुआ जिसका समापन आज पुरस्कार वितरित समारोह के साथ हो रहा है । उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित रहा है। हमारे छात्र-छात्राएं अपना परचम हर क्षेत्र में दिखाते आए है। इस वार्षिक खेल उत्सव में भी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जो तारीफ के काबिल है। विद्यालय निदेशिका ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए शारीरिक शिक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया जाता है।

    इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए खेल पदाधिकारी सह कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री आम्रपाली ने कहा कि विद्यालय के बच्चों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन खेल प्रतियोगिताओं में रहा है जो इस विद्यालय प्रशासन के समर्पण को दर्शाता है। इस तरह के आयोजन से छात्र- छात्राओं में नयी ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ भूपेंद्र मधेपुरी ने कहा कि विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव बेहतरीन रहा है जो छात्र-छात्राएं बेहतरीन प्रदर्शन किए उनको बधाई एवं जो किसी कारणवश अपना स्थान नहीं बना पाए उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है वो आगे के लिए तैयारी करें।

    इस अवसर पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय का अनुशासन मुझे प्रिय है। और खेल में भी अनुशासित हो कर खेलना बच्चों के संस्कार को दर्शाता है। खेल-कूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है इसीलिए हम सभी को खेलकूद में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर खो खो संघ के सचिव बालकृष्ण कुमार, कबड्डी संघ के संरक्षक अरुण कुमार , सचिव रौशन कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

    कार्यक्रम में खेल-कूद में अव्वल आए सभी विधाओं के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। खेल में चैंपियन अल्पना कुमारी, जूनियर में स्पेन रेस गीताली राणा, शिवम, दिव्या, ऋषभ राज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। वही चेस (लड़का) में विजेता मयंक लड़की में फिज़ा को सम्मानित किया गया। चेयर रेस में उज्जवल कुमार, 100 मीटर रेस में आलोक सागर, 200 मीटर में आलोक कुमार, वही लड़की के 100 मीटर रेस में अल्पना, सृष्टि शिखा, कबड्डी में लड़की टीम की विजेता सरोजनी नायडू टीम की तृप्ति आनंद, संस्कृति सुमन, नंदिनी, अनुपम, सीमा, आकांक्षा, एवं स्वाति को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह सभी विधाओं में अव्वल आए छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ओम कुमार, पी आरओ दिलखुश कुमार, खेल शिक्षक अनुज कुमार एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन किशोर कुमार के द्वारा किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।