कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@मधेपुरा

विज्ञापन
नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा चौक
प्रखंड अन्तर्गत सधुआ गाँव निवासी राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक,कुशल वक्ता, सामाजिक विचारक, जाने माने अधिवक्ता अवधेश पासवान का बीती रात हृदय गति अवरुद्ध होने से निधन हो गया।
उक्त जानकारी देते हुए शिक्षक संघ , मधेपुरा के जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि टीएमबीयू भागलपुर से शिक्षा दीक्षा के बाद अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नवगछिया में उन्होंने वकालत की शुरू आत की। फिर सिरनियाँ हाई स्कूल महेशखुँट एवं अपने गाँव सधुआ के इंटर स्तरीय विद्यालय में प्राचार्य की भूमिका कुशल प्रशासक के रूप में निभाई। वहीं से उनको 2018 में राजकीय पुरस्कार भी मिला।
उनके निधन पर विशेष लोक अभियोजक अरुण कुमार पासवान,सेनि प्रधानाध्यापकअरुण देव पासवान, सेनि प्राचार्य महेश्वर पासवान,जय प्रकाश पासवान, डा सुभाष पासवान, डा अरविन्द पासवान, शिक्षक अनोज कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रो अमरेन्द्र पासवान, मिनटू पासवान,प्राचार्य डा जवाहर पासवान, अनिल कुमार पासवान,संजय कुमार, ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक निरंजन मंडल,पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे,देवेन्द्र कुमार ,सोनू कुमार आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।