Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

झपटमारों ने महिला से उड़ाए 32 हजार

- Sponsored -

मधेपुरा/ बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 32 हजार रुपये झपटमारी कर छीन लिए। घटना बुधवार दोपहर बाद गम्हरिया थाना क्षेत्र के सुपौल-सिंघेश्वर स्टेट हाइवे पर थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई। बताया जा रहा है कि औराही एकपरहा पंचायत के चंदनपट्टी वार्ड 17 निवासी जुबेर की पत्नी साहिला खातून बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की गम्हरिया शाखा आई थी। वहां से 32 हजार रुपये निकाल कर झोले में रखा और वापस घर जाने लगी। थाना के पास पहले से घात लगाए बाइक पर हेलमेट पहने दो बदमाशों ने अचानक महिला के हाथ से रुपए वाला झोला छीन लिया और गम्हरिया की ओर फरार हो गए। झोला में पैसे के अलावा महिला का आधार कार्ड भी था। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments are closed.