• Desh Duniya
  • श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन को मिला अखंड भारत सेवा सम्मान

    मधेपुरा/ समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन को मधुबनी जिले का सामाजिक संगठन सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति के द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित कर अखंड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने बताया कि सामाजिक संगठन सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन को मधुबनी जिले का सामाजिक संगठन सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति के द्वारा राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित कर अखंड भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

    फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने बताया कि सामाजिक संगठन सम्राट अशोक रक्तसेवा समिति झंझारपुर के द्वारा 15 अप्रैल को देवराज इंद्र पैलेस झंझारपुर में एक कार्यक्रम आयोजित मुख्य अतिथि विधायक नीतीश मिश्रा व भरत भुषण मंडल विधायक, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सुमन महासेठ के द्वारा फाउंडेशन के मुख्य प्रबंधक सागर यादव और मधेपुरा जिला प्रबंधक शशिभूषण को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। 

    मुख्य प्रबंधक सागर यादव ने कहा सम्राट अशोक रक्त सेवा समिति द्वारा संस्थान के बेहतर सामाजिक कार्य को देखते हुए अखंड भारत सम्मान के लिए चयनित कर फाउंडेशन को ऊर्जा देने का काम किया है।सम्मानित किए जाने पर ई. शिवप्रसाद टेकरीवाल, आईपीएस विवेकानंद सिंह राठौड़, मधेपुरा जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, संरक्षक अरविंद प्राणसुखका, पूर्व उप प्रमुख राजेश कुमार झा, रिटायर चीफ पोस्टमास्टर भगवान दास टेकरीवाल, डॉक्टर आर के पप्पु, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर नरेश कुमार,अशोक भगत, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इन्द्रदेव स्वर्णकार, दिलिप खंडेलवाल, राजेश कुमार राजू, सिंहेश्वर चेयरमैन पूनम देवी, पुजारी लाल बाबा, व्यापार मंडल सिंघेश्वर के अध्यक्ष शिवचंन्द्र चौधरी सहित कई गण्यमान लोगों ने बधाई दी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।