• Others
  • शॉर्ट सर्किट से लगी आग,चार घर जलकर हुआ राख

    अफजल राज@पुरैनी,मधेपुरा पुरैनी थाना क्षेत्र के पश्चिमी नरदह में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार नरदह पंचायत के पश्चिमी नरदह गांव वार्ड नंबर 04 में सोमवार को सुबह करीब 2:30 बजे नसीम के पुत्र मोहम्मद मोसिम व आजाद और शमसाद , जफीर के पुत्र रूबेज के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज@पुरैनी,मधेपुरा

    पुरैनी थाना क्षेत्र के पश्चिमी नरदह में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार नरदह पंचायत के पश्चिमी नरदह गांव वार्ड नंबर 04 में सोमवार को सुबह करीब 2:30 बजे नसीम के पुत्र मोहम्मद मोसिम व आजाद और शमसाद , जफीर के पुत्र रूबेज के घर में आग लग गई।


    बताया जा रहा है कि एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद लोग जब तक कुछ समझ पाते आग देखते-देखते चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया इस आग लगी में 4 घर में रखा सामान पूरी तरीके से धू–धू कर राख हो गया।
    मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी नरदह गांव निवासी मोहम्मद मोसिम के घर रात के 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग इतनी तेज से फैली कि आसपास के 4 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें चारों घरों के लोगों का कपड़ा अनाज सहित पशु के साथ घर में रखे बर्तन भी जलकर खाक हो गया।
    आगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।आगलगी के बाद अग्नि पीड़ितों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सरिता देवी, विकासशील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सहनी, प्रमुख प्रतिनिधि हिमांशु यादव, समिति प्रतिनिधि भावानंद मुखिया, गणेशपुर समिती पवन गोस्वामी, पहुंचकर अग्नि परिवारों को आर्थिक मदद दिया।
    फिलहाल स्थानीय प्रशासन इस अगलगी में क्षति का आकलन कर रही है ताकि उन्हें आपदा राहत कोष से सरकारी राहत के रूप में मुआवजा दिया जा सके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together