• Others
  • जय श्रीराम के नारे के साथ चौसा में निकली शोभायात्रा, मुस्लिम भाइयों ने पिलाएं ठंडा जल

    कोसी टाइम्स ब्यूरो मधेपुरा रामनवमी के शुभ अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,हिन्दू युवा वाहनी एवं अन्य हिंदू संगठनों द्वारा जिले के चौसा में शोभायात्रा निकाली गई।जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार,अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान हजारों की


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स ब्यूरो मधेपुरा

    रामनवमी के शुभ अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,हिन्दू युवा वाहनी एवं अन्य हिंदू संगठनों द्वारा जिले के चौसा में शोभायात्रा निकाली गई।जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार,अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर शोभायात्रा निकाली।

    इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल होकर जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई दिए।शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, और पूरा मार्ग भगवान् मर्यादा पुरुषोत्तम राम एवं भगवा के रंग में रंगा दिखा।जगह जगह भगवा ध्वज एवं हनुमानजी का झंडा लहराते दिखा।एक ओर जहां रामनवमी को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं शोभायात्रा के दौरान सभी आम और ख़ास लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान राम का जयकारा लगाया। पूरे मार्ग में जगह जगह समाज के लोगों ने इस शोभायात्रा का स्वागत करते हुए अपने अपने तरीके से अपनी राम भक्ति का प्रदर्शन किया।

    शोभायात्रा जनता उच्च विद्यालय चौसा मैदान से शुरू होकर आदर्श टोला,लालजी नगर,चौसा बस्ती,अम्बेडकर चौक,गांधी चौक, कृषि फॉर्म चौक,चौसा बाजार होते हुए पुनः जनता उच्च विद्यालय मैदान में संपन्न किया गया।रामनवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज को लेकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए शामिल हुए।जय श्रीराम, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम जैसे कई नारा गूंजता रहा।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह दिलीप कुमार,विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अमरज्योति कुमार,बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि हमारा उद्देश्य खंड-खंड में विभाजित जाति और समूह को एक वृहद हिंदू समाज के रूप में संगठित करने का है।अपनी आस्था, श्रद्धा और विचार को जिस प्रति रखेंगे धीरे-धीरे वैसे ही विराट हम होते चले जाएंगे।

    शोभायात्रा में गायत्री परिवार के चक्रधर मेहता,गोपाल साह, प्रमोद प्रियदर्शी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपेंद्र भगत,मनोज शर्मा, अरुण कुमार मंडल,सुबोध कुमार मंडल, यदुनंदन प्रसाद यादव,प्रखर समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,राकेश जायसवाल,माखनलाल चतुर्वेदी, विक्रम कुमार,सोनू कुमार भगत,महेश कुमार मुरारी,अनंत साह लहेरी,उमंग अग्रवाल, राहुल कुमार भगत,श्रीकांत मेहता,अंकित अग्रवाल,मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,मदन मंडल,समिति मिथिलेश मंडल, सुभाष चौधरी, मनोज सिंह,शम्भू झा,हरिओम चौरसिया, शम्भू शरण चौरसिया,सुमित चौरसिया, सुभाष चौधरी, धर्मदेव कुमार मेहता,जल सेवा के रूप में निर्मल अग्रवाल, हरि अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद भगत आदि शामिल थे।कहीं कोई घटना न हो इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, अंचल अधिकारी राकेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष किशोर कुमार,सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार समेत दर्जनों अधिकारी साथ चल रहे थे।

    रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिमों ने भी इस शोभायात्रा को भव्यता देने के लिए अहम भूमिका निभाई। एस मोटर्स चौसा के सामने से गुजर रही शोभायात्रा में शामिल लोगों को हीरो शो रूम के संचालक भाई मनौवर आलम द्वारा ठंडा पेय जल पिलाया गया।मनौवर आलम ने बताया कि हमारे चौसा की यही खूबसूरती है कि हम सभी त्योहारों को मिलकर मनाते हैं।आज रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली है जिसका हमने दिल से स्वागत किया है।रमजान चल रहा है और आज हमारा रोजा है फिर भी हम इस यात्रा में शामिल हुए। हमारे दिल को बहुत सुकून मिला है।हम भारत के सभी लोग एक दूसरे को भाई मानते हैं।भारत हम सब का है और हमारे त्योहार हमारे देश की खूबसूरती और बढ़ाता हैं।

     

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together