• Education
  • सीएसआईआर नेट में सीमांचल की बेटी मधु ने लहराया परचम

    मधेपुरा/ भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान की छात्रा मधु भारती ने उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता ( नेट ) में क्वालीफाई कर  पूरे कोसी एवं सीमांचल का नाम रौशन किया है। सी एस आई आर नेट में क्वालीफाई करने के साथ ही मधु भारती का सहायक प्रोफेसर बनने का सपना


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान की छात्रा मधु भारती ने उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता ( नेट ) में क्वालीफाई कर  पूरे कोसी एवं सीमांचल का नाम रौशन किया है। सी एस आई आर नेट में क्वालीफाई करने के साथ ही मधु भारती का सहायक प्रोफेसर बनने का सपना पूरा हो गया है। 

    मधु ने कहा कि सफलता के लिए बाहर जाना ही जरूरी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छा शक्ति व आत्मविश्वास के बल पर घर में पढ़कर ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उसने घर में ही रहकर पढ़ाई की और लक्ष्य हासिल किया।  मधु कहती हैं कि वे प्रोफेसर बनकर समाज में ज्ञान का दीपक जलाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने युवाओं को भी कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। 

    बी एन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा से पोस्ट ग्रेजुएट करने वाली मधु ने जंतु विज्ञान विषय से सी एस आई आर नेट की परीक्षा पास की है। व्यवसाई गंगा कांत झा की सुपुत्री मधु भारती ने प्रतिष्ठित नेट प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 96 वां स्थान प्राप्त किया है। मधु के पिता गंगा कांत झा ने बताया कि उनकी पुत्री ने 10 वीं तक की शिक्षा मोती लाल हाई स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद 12वीं तक की शिक्षा पूर्णियाँ स्थित पूर्णियाँ महिला महाविद्यालय से पूर्ण की।

    उन्होंने बताया कि मधु ने 2020 में बी एन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मधु अब देश के अच्छे संस्थान में पी एच डी में दाखिला लेगी।इसी साल आयोजित गेट की परीक्षा में भी मधु सफलता प्राप्त कर चुकी है।मधु ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपने गुरु,माता, पिता भाई, बहन को दिए।

    इस सफलता पर मधेपुरा के युवा नेता डेविड यादव ने हर्ष जताया है और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बिटिया की कामयाबी से जहां बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी वहीं मधु के इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में गर्व की अनुभूति है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।