• Bihar
  • दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी व आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी आयोजित

    किशोर कुमार ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, मधेपुरा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार तथा विद्यालय के प्रबंध निदेशक सह प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    इस अवसर पर कार्यपालक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन के प्रसिद्ध शोध ‘रमन इफेक्ट’ की खोज को स्मरण करते हुए ही 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल और आर्ट-क्राफ्ट की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच प्रशंसनीय है।

    विद्यालय के प्रबंध निदेशक किशोर कुमार ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय का लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

    विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शनी में भाग लिया, जबकि कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में लगभग 50 से अधिक विज्ञान मॉडल तथा इतने ही आर्ट-क्राफ्ट प्रदर्शित किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों का पुरस्कार वितरण मार्च में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।

    विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक विज्ञान शिक्षक सरोज कुमार थे। इस अवसर पर सत्येन्द्र नारायण पोद्दार, सुनील कुमार, चंद्रमणि गुप्ता, जुनैद सर, दीपक कुमार भारती, दीपा छेत्री, संगीता तमांग, मौसमी सरकार, रीता गुप्ता, उमेश सर, आदित्य कुमार, शंभू मंडल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x