• Desh Duniya
  • विद्यालय के प्राचार्य कट्टा के साथ हुआ गिरफ्तार, नाबालिग को भगा ले गए थे

    मधेपुरा/ जिले के एक निजी विद्यालय के प्राचार्य को देशी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राचार्य मो. सद्दाम के खिलाफ भर्राही थाना में संतोष कुमार के द्वारा उनके नाबालिग पुत्री के अपहरण का आवेदन दिया गया था जिसमे प्राचार्य मो. सद्दाम उर्फ आकिब को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के एक निजी विद्यालय के प्राचार्य को देशी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राचार्य मो. सद्दाम के खिलाफ भर्राही थाना में संतोष कुमार के द्वारा उनके नाबालिग पुत्री के अपहरण का आवेदन दिया गया था जिसमे प्राचार्य मो. सद्दाम उर्फ आकिब को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि भर्राही थाना में संतोष कुमार के द्वारा उनके नाबालिग पुत्री के अपहरण की सूचना दी गई थी जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ता मो. सद्दाम उर्फ आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा अपहृत नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर अलग से अवैध हथियार बरामदगी का भी मामला दर्ज किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।