• Positive Story
  • संजय कुमार सुमन को मिला “पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2025”

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि,मधेपुरा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए चौसा के संजय कुमार सुमन को “पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2025” प्रदान किया गया है।लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह सम्मान निरोज़ा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ नीरज कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया।इस सम्मान


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि,मधेपुरा
    पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका के लिए चौसा के संजय कुमार सुमन को “पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2025” प्रदान किया गया है।लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।यह सम्मान निरोज़ा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से संस्था के फाउंडर एवं सीईओ डॉ नीरज कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया।इस सम्मान लिए श्रीसुमन ने संस्था के फाउंडर एवं सीईओ एवं निदेशक को तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद दिया है।

    श्रीसुमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण से ही प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है। प्रकृति व पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करना प्राणी मात्र के जीवन में अप्रत्याशित विपत्तियों को आमंत्रित करना है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ों की रक्षा वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। ऐसी वस्तुओं का प्रयोग कम से कम करें जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हो। जैसे विषैली गैसें पर्यावरण में ना छोड़ें। प्लास्टिक का प्रयोग न करें। हमें जन आंदोलन की तरह इसे लेना होगा। हमें अपने अंत:करण से आवाज आनी चाहिए कि हमें पर्यावरण को बचाना है उसको संरक्षित करना है ताकि आने वाली पीढ़ी की रक्षा की जाए
    श्रीसुमन को मिले इस सम्मान पर बाबा विशु राउत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश प्रसाद साह,पूर्व प्राचार्य प्रो नवलकिशोर जायसवाल, प्रो उत्तम कुमार,युवा समाजसेवी मनौवर आलम,सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,बजरंग अग्रवाल,सुनील जायसवाल,प्रमोद कुमार पप्पू,डॉ मनोज कुमार मंडल,शिक्षक गौतम कुमार गुप्त, जवाहर चौधरी,फूलकुमार अकेला,अरविंद कुमार,मनोज शर्मा,आशीष कुमार,जदयू नेता नित्तम कुमार गांधी,राजकुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल समेत दर्जनों लोगों ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमें इन से प्रेरणा लेकर गांव-गांव तक लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।लोगों ने कहा कि श्रीसुमन न केवल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि समाज सेवा, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने समाज की भलाई के लिए कई पहल की हैं और लगातार अपने कार्यों से समाज को जागरूक किया है। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब तक दो दर्जन से ज्यादा सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।