Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

संजय कुमार सुमन-धरती को हरा भरा बनाने का जूनून,पौधारोपण बना जीवन का ध्येय

धरती को हरा-भरा बनाना और भविष्य को सुरक्षित बनाना ही श्रीसुमन के जीवन का अध्याय बना हुआ है

- Sponsored -

मधेपुरा प्रतिनिधि

जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए लक्ष्य का निर्धारण और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जोश, जुनून का होना बहुत जरूरी होता है। कठोर, मेहनत, परिश्रम और जुनून के साथ किए जाने वाले कार्य का परिणाम भी सकारात्मक रहता है। ऐसा ही कर दिखाया है मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने। धरती को हरा-भरा बनाना और भविष्य को सुरक्षित बनाना ही उनके जीवन का अध्याय बना हुआ है। परिवार,समाज,कार्यक्षेत्र और जीवन की अनेक मुश्किलों और संघर्षों के बावजूद ये न डिके हैं और ना ही लक्ष्य से विचलित हुए हैं। यह न केवल वर्षों से पौधारोपण कर रहे हैं, बल्कि पौधों की देखभाल बच्चों की तरह कर उनको बढ़ाने में भी जुटे हुए हैं। इनकी ओर से लगाए गए पौधे अब घने वृक्ष व सघन वन का रूप ले चुके हैं। वर्षों से पौधारोपण एवं उनकी देखभाल उनके जीवन का अभिन्न अंग बना हुआ है। लोग इनके प्रकृति प्रेम से प्रेरणा भी ले रहे हैं।

पत्रकारिता एवं साहित्य जगत में एक नई पहचान बना चुके एवं युवाओं को लेखनी का दम भरने वाले वरिष्ट पत्रकार संजय कुमार सुमन कई मिडीया समूह व वेब पोर्टल को अपना सेवा दे चुके हैं।युवा पत्रकार संजय कुमार सुमन चौसा निवासी रामोतार आनंद एवं मंजूलता भारती के द्वितीय पुत्र हैं। श्री सुमन ने वर्ष 1992 से लगातार विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी लेखनी के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके है।आर्यावर्त,पंजाब केसरी,कादम्बिनी,दैनिक जागरण,रांची एक्सप्रेस,दिल्ली प्रेस पत्रिका समूह के सरस सलिल,मुक्ता,सुमन सौरभ आदि में अपनी लेखनी के माध्यम से पहचान बना चुके संजय कुमार सुमन कोसी टाइम्स के “उप सम्पादक” आलोक प्रसंग पत्रिका के ‘सलाहकार संपादक’ जनपथ टू डे न्यूज़ पत्रिका के “समाचार संपादक’ व दैनिक खोज खबर व बिहार न्यूज़ लाइव के “संपादक” के तौर पर अपनी सेवा प्रदान दे चुकें हैं।श्री सुमन कई पत्रकार संघ में भी महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर पत्रकार हित की बात उठाते रहे हैं।

श्री सुमन पत्रकार संघ “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसियन” के राष्ट्रीय महासचिव हैं। श्री सुमन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।विगत 32 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न हिन्दी दैनिक में कार्य करने के साथ आधुनिक दौर के वेब पोर्टल पत्रकारिता व सोशल मिडिया के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाया है।पत्रकारों ने श्री सुमन के पत्रकारिता क्षेत्र में अच्छे योगदान, रचनात्मक कार्य, बेहतर प्रदर्शन व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में कोसी अंचल में श्री सुमन किसी परिचय के मोहताज नही है।आकाशवाणी पूर्णिया से श्री सुमन का कई वार वार्ता एवं साक्षात्कार का प्रसारण भी किया गया है।

“दर्जनों मिले सम्मान ”

पूवोत्तर भारत के सबसे चर्चित मधेपुरा जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सुमन पत्रकारिता,साहित्यएवं सामाजिक कार्यों  में उत्कृष्ट योगदान के लिये अब तक दो दर्जन से अधिक पुरस्कार पा चुके हैं। श्री सुमन को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा 2006 में “डा0अम्बेडकर फेलोशिप”,2007 में “साहित्य सम्मान”,2008 में ‘‘सर्वश्रेष्ठ लेखक”की मानद उपाधि से समलंकृत,2009 में “प्रेमचंद लेखक पुरस्कार” ,2013 में “डा0अम्बेडकर फेलाशिप राष्ट्रीय सम्मान”2018 में भारतरत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति ग्रेस इंडिया बेस्ट नेशनल मीडिया सम्मान,2019 में एसपी मीडिया नेटवर्क प्रा.लि.द्वारा पत्रकार सम्मान अवार्ड,“तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान”,श्री नवमान पब्लिकेशन द्वारा “विचार सृजन सम्मान”,राष्ट्रीय स्तर पर “टीचर इनोवेशन अवार्ड”,राज्य मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय परिषद राजस्थान द्वारा “PEACE WORKER AWARD”,”इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड्स” के द्वारा मुझे “इंडिया स्टार यंग एचीवर अवार्ड 2019”से सम्मानित किया गया ।

राजस्थान की संस्था समर्पण द्वारा “शैक्षिक राजदूत”नियुक्त,श्रीनर्मदा प्रकाशन की ओर से ”अभिजना साहित्य सम्मान”,जीनियस विश्व रिकॉर्ड द्वारा”असाधारण प्रतिभा पुरस्कार 2019”, श्री नवमान पब्लिकेशन द्वारा “चंद्र साधना सम्मान 2019”बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी,आगरा द्वारा”पत्रकार रत्न”की उपाधि, भारती साहित्य सागर द्वारा “भारती साहित्य सागर सम्मान 2020”,कॉसमॉस वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा”भारतीय शान अवार्ड 2020”,अभीति साहित्य सम्मान 2020,सृजन सारस्वत सम्मान 2022,ग्लोबल अम्बेसडर 2022,पत्रकारिता भूषण सम्मान 2023,भारत पीपल रत्न अवार्ड 2023″,डॉ भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023,इंटनेशनल पीपल पीस आवर्ड 2023″,इंटरनेशनल लीडरशिप पीस अवार्ड 2023, कल्कि गौरव सम्मान 2023,मातृभाषा साहित्य सम्मान 2023,पर्यावरण श्री 2023,एनवायरनमेंट पीपल वारियर ऑफ़ द ईयर 2023” सम्मान से  सम्मानित किया गया ।

एनवायरमेंट पीपल वारियर अवार्ड 2024,सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान 2024,रॉयल पीस एम्बेसडर 2024,इंटरनेशनल योगा वारियर अवार्ड 2024,’ग्लोबल गांधी पीस रत्न’ 2024 ,ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2024′,राष्ट्रीय पत्रकारिता अवार्ड 2024,बेस्ट अटल गौरव अवॉर्ड 2024,कर्ण पुरस्कार 2025 से सम्मानित आदि प्राप्त कर चुके हैं।इसके अलावे “सहित्य सुमन”की उपाधि से अलंकृत किये जा चुके है।संजय कुमार सुमन जी में गज़ब का उत्साह हिलोरें लेता रहता है और नई चुनौतियाँ लेने का इनको शौक है। सुमन जिस जगह रहे उस संस्थान को ऊंचाई पर ले गए। सुमन की नज़र पाठकों के नब्ज़ पर रहती है, इसलिए ये सफल होंगे ही।

विज्ञापन

विज्ञापन

”सामाजिक कार्य में बेहतर कर रहे हैं प्रदर्शन”

”मधेपुरा जिले में संचालित “सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ”के सचिव हैं संजय कुमार सुमन। बचपन से ही सामाजिक कार्य में दिलचस्पी है।” स्थानीय युवाओ की मदद से अब तक कई सामाजिक कार्य को अंजाम दिया है। पर्यावरण के क्षेत्र में आगे बढ़ कर काम किया है। अब तक दर्जनों स्थानों पर वृक्षारोपण कराया है। चौसा थाना और कबीर आश्रम लक्षमिनियां में लहलहाते वृक्ष को कभी भी देखा जा सकता है।.समय समय पर स्वच्छता अभियान के तहत सड़कों पर सफाई अभियान भी चलाया है।

सचिव संजय कुमार सुमन के उत्साही नेतृत्व में आज ”सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ” समाज और प्रशासन की जरूरत बन चुका है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का युगांतकारी अभियान “शराब बंदी,बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलनार्थ” चौसा में रामरुपी प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर संघ लक्ष्मण की भांति 21 जनवरी 2017 को शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला में संघ का योगदान अविस्मरणीय रहा था। संघ के कार्यक्रम प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जुड़े स्वयंसेवकों ने लोगों की जागृति और सेवा सुश्रुवा में प्रशासन को भरपूर मदद किया था।

लिहाजा तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा श्री मिथिलेश बिहारी वर्मा द्वारा संघ को ”प्रशस्ति पत्र” से भी सम्मानित किया गया था। इस वर्ष भी बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन अभियान के तहत राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में संघ प्रशासन का अकेला सारथी सिद्ध हुआ। पूर्व मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव की हाजिरी में मानव श्रृंखला के समर्थन में वृक्षारोपण, संकल्प सभा, हस्ताक्षर अभियान, सेमिनार,आह्वान रैली और पेयजल वितरण कर मानव श्रृंखला को अंजाम तक पहुंचाया गया। इस कार्य को देखते हुए चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद इरफान अकबर ने पून: संघ को एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में भी संघ का काम अनुकरणीय व प्रशंसनीय है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply