• Others
  • सुरक्षित शनिवार:-कन्या मध्य विद्यालय चौसा में कार्यक्रम आयोजित, स्कूली बच्चों को जल एवं भूमि संरक्षण की दी गई जानकारी

    मधेपुरा प्रतिनिधि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के चौसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम चलाते हुए बच्चों को जल एवं भूमि का संरक्षण, वायु प्रदूषण एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के संदर्भ में विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान कन्या मध्य विद्यालय चौसा के प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने बच्चों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि

    मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के चौसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम चलाते हुए बच्चों को जल एवं भूमि का संरक्षण, वायु प्रदूषण एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के संदर्भ में विशेष जानकारी दी गई।

    इस दौरान कन्या मध्य विद्यालय चौसा के प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने बच्चों को जल की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन संभव नहीं है। जल को धन की तरह संचय करना चाहिए। भूमि के संरक्षण के लिए विशेष रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाना चाहिए। सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाना चाहिए।


    बाल संसद के शिक्षक संयोजक संजय कुमार सुमन ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों के जरिए ही हम नदियों और तालाबों का कटाव रोक सकते हैं। पेड़ ही वर्षा के जल को आकर्षित करते हैं। बारिश के पानी को यदि जमीन में ठीक तरीके से उतारने का कार्य किया जाए तो जल संकट को समाप्त किया जा सकता है। वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि आम जन मानस विषैले गैस को स्वसन क्रिया में लेने को मजबूर है। वातावरण में जहरीली गैस का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है जो मानव जीवन के लिए खतरनाक साबित होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें।

    शिक्षक भालचंद्र मंडल ने कहा कि प्राचीन संस्कृति में लोग प्रकृति से प्रेम करते थे, लेकिन वर्तमान में लोग प्रकृति का दोहन करने में लगे हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई सरकार या संस्था को ही नहीं बल्कि सभी जनमानस को कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही प्रदुषण को कम करने की जानकारी देते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए मॉकड्रिल कराया एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाने का संकल्प लिया।

    मौके पर विद्यालय के शिक्षक हकीम उद्दीन, पुरुषोत्तम कुमार,अमीम आलम, उमेश प्रसाद यादव ,संजीवानंद, बिंदु कुमारी, शुभम कुमारी, प्रतिभा गुप्ता, बाल संसद की प्रधानमंत्री श्रुति शर्मा, शिक्षा मंत्री अंजली शर्मा, मंत्री प्रतिभा कुमारी, अभिलाषा कुमारी, रोशनी कुमारी, छोटी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रितिका कुमारी, सुहानी खातून, पुनीता कुमारी, आराध्या कुमारी समेत दर्जनों की संख्या बच्ची उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।