• Desh Duniya
  • आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कुणाल ने जेईई एडवांस में हासिल की अद्वितीय सफलता, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

    मधेपुरा/ ज़िला मुख्यालय स्थित आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र कुणाल आनंद ने अपने प्रथम प्रयास में ही जेईई एडवांस परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया है। कुणाल की इस असाधारण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें और उनके परिवार को भव्य रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ ज़िला मुख्यालय स्थित आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र कुणाल आनंद ने अपने प्रथम प्रयास में ही जेईई एडवांस परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया है। कुणाल की इस असाधारण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें और उनके परिवार को भव्य रूप से सम्मानित किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन निदेशक (मैनेजिंग डायरेक्टर) राजेश राजू  ने कहा, “कुणाल शुरुआत से ही एक अनुशासित, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहा है। उसकी यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रतिफल है।” उन्होंने आगे कहा कि यह पल पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

    कुणाल के पिता  सतीश कुमार यादव ने भावुक होते हुए कहा, “हमें अपने बेटे पर गर्व है। उसने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है और हम सभी उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

    सम्मान समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने कुणाल को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने कुणाल और उनके पिता को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर कुणाल ने कहा, “मेरा लक्ष्य आईएएस बनना है और आरआर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल ने मेरी सफलता की राह में अत्यंत सहयोग किया है। हमें सदैव अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। विद्यालय परिवार ने कुणाल की इस सफलता को आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।