• Bihar
  • सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के आरोप में 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सह स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे हर घर कचरा उठाव को लेकर अब विभाग के अधिकारी का सख्त निर्देश गृह स्वामी को दिया गया है. कचरा इधर-उधर फेंकने पर अब नोटिस देकर कार्रवाई की कार्य चल रही है. मालूम होगी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सह स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे हर घर कचरा उठाव को लेकर अब विभाग के अधिकारी का सख्त निर्देश गृह स्वामी को दिया गया है. कचरा इधर-उधर फेंकने पर अब नोटिस देकर कार्रवाई की कार्य चल रही है. मालूम होगी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हर पंचायत में हर घर से कचरा उठाव के लिए प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मी की तैनाती की गई है हर घर से कचरा का उठाव किया जा रहा है.गृह स्वामी अगर कचरा नहीं देते हैं.तो स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा चिन्हित कर उसे पर नोटिस देकर 24 घंटे के अंदर जवाब देने की बात कही गई है.

    वही चौसा पश्चिमी में दुकानदार एवं गृह स्वामी को चौसा थाना एवं अंचलाधिकारी. बीडीओ के संयुक्त रूप से स्वच्छता को लेकर व्यवसायों और घर स्वामियों को नोटिस जारी किया है. उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है.नोटिस चौसा बस स्टैंड से गांधी चौक तक के विभिन्न प्रतिष्ठानों और आवासीय परिसरों को भेजा गया है.प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद द्वारा कार्यालय पत्रांक 1043-2, दिनांक 04.12.2025 के तहत जारी इस पत्र में कहा गया है कि दुकानों और आवासीय परिसरों से गंदा पानी एसएच 58 के नाले में बहाया जा रहा है.साथ ही, कुडा कचरा भी सार्वजनिक स्थानों पर यत्र-तत्र फेंका जा रहा है.

    बीडीओ ने उल्लेख किया है कि यह कृत्य लोहिया स्वच्छ अभियान के सिद्धांतों के विरुद्ध है और क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण तथा जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है.उन्होंने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना बंद करने का निर्देश दिया है.पत्र में यह भी कहा गया है कि पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कचरा उठाव कार्यक्रम में यूजर चार्ज के माध्यम से सहयोग करें.इस पत्र का जवाब 24 घंटे के भीतर देने को कहा गया है.

    वही चौसा पश्चिमी पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक यासिर हमीद ने बताया कि कचरा इधर फेंकने को लेकर सभी दुकानदार को नोटिस दिया गया है एवं प्रखंड विकास अधिकारी के आदेश अनुसार 24 घंटे के अंदर जवाब देने की बात सभी गृहस्वामी एवं प्रतिष्ठान,दुकानदार को कहा गया है.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।