• Desh Duniya
  • बिहार में मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक के प्रश्न पत्र हो रहे हैं लीक : तेजस्वी

    बबलू कुमार/ मधेपुरा/ कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधेपुरा आए हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने मधेपुरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने के बाद बिहार में माई-बहिन मान योजना लागू होगी। सरकार बनने के एक महीना भीतर इस योजना को


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बबलू कुमार/ मधेपुरा/ कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधेपुरा आए हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने मधेपुरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने के बाद बिहार में माई-बहिन मान योजना लागू होगी। सरकार बनने के एक महीना भीतर इस योजना को लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत हर महिला को प्रति माह 2500 रुपए देंगे। राज्य के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 400 से बढ़ा कर 1500 रुपए करेंगे। उक्त बातें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधेपुरा सर्किट हाउस में मंगलवार को प्रेस वार्ता में कही।

    उन्होंने कहा कि हम बिहार की हर महिला को सक्षम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चौथे चरण में हमलोग कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत यात्रा कर रहे हैं। सुपौल से इसकी शुरुआत हुई है। सहरसा और मधेपुरा के बाद 18 दिसंबर को सीमांचल के इलाके में संवाद होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद है कि पार्टी के विचारधारा को कैसे मजबूत किया जाए। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ता की समस्याओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, पलायन बड़ी समस्या है। 17 महीने हम लोगों ने सरकार में रहा तो इस दिशा में हमलोगों ने काम किया। स्वयंसेवक समूह के मानदेय को बढ़ाने का काम किया। आशा, ममता, टोला सेवक का मानदेय को दुगुना किया। यह सामाजिक न्याय के साथ-साथ ही आर्थिक न्याय का भी दौर है। इस आर्थिक न्याय के दौर में लोग महंगाई से परेशान है। लेकिन डबल इंजन की सरकार इस पर कभी चर्चा नहीं करती है। सारा वोट एनडीए लेकर जाती है, लेकिन कभी भी बिहार के लिए स्पेशल कुछ नहीं किया।

    केवल चुनाव के समय विशेष राज्य पर होती है चर्चा :चुनाव के समय बात की जाती है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की, लेकिन सरकार बनते ही इसको मना कर दिया जाता है। हमलोगों की पुरानी मांग है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसका समर्थन करते थे, आज खुद सरकार के पार्ट है, आज वह खुद चुप्पी साधे हुए हैं। अगर वो चाहे तो केंद्र की सरकार भी गिर सकती है, अब अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिले तो कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कहते हैं कि बिहार को गरीब राज्य हैं। वहीं दूसरी तरफ केवल सीएम नीतीश कुमार अपनी यात्रा के लिए दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने वाले हैं। यह पैसा जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से वसूला गया है। लेकिन बिहार में अधिकारियों के लिए यात्रा के नाम पर लूट को खुली छूट दी जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि वास्तव में नीतीश देश के सबसे खर्चीले सीएम हैं।

    बिहार में मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक के प्रश्न पत्र हो रहे लीक :नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से हम अलग हुए हैं, सरकार बिना लीक के एक भी परीक्षा नहीं करा पाई है। बिहार में 10वीं से लेकर बीपीएससी तक का पेपर लीक हो जाता है। उद्घाटन से पहले पुल गिर जाता है। अफसरशाही अपने चरम पर है। नौजवानों पर लाठियां चल रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।