• Investigation
  • प्रोफेसर का कॉलेज के रेलिंग से लटकता मिला शव, फैली सनसनी

    मधेपुरा/ जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र अन्तर्गत चांदनी चौक स्थित एमपी कॉलेज में गुरुवार को बीएड के एक प्रोफेसर का शव कॉलेज भवन के बरामदे पर रेलिंग से लटका मिला। पहली दृश्या लोगों ने बताया की बुधवार की देर रात बीएड विभाग के एक विकलांग प्रोफेसर की शव कॉलेज के बरामदे पर रेलिंग से लटका


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के भर्राही ओपी क्षेत्र अन्तर्गत चांदनी चौक स्थित एमपी कॉलेज में गुरुवार को बीएड के एक प्रोफेसर का शव कॉलेज भवन के बरामदे पर रेलिंग से लटका मिला। पहली दृश्या लोगों ने बताया की बुधवार की देर रात बीएड विभाग के एक विकलांग प्रोफेसर की शव कॉलेज के बरामदे पर रेलिंग से लटका मिला।

    मृतक प्रोफेसर की पहचान पश्चिमी चंपारण के शिफ्टा थाना क्षेत्र के लाठियाही निवासी शेख सेफ के पुत्र एनुला के रुप में हुई है। जो विगत सात वर्षों से अपने पूरे परिवार सहित कॉलेज में रह रहे थे। जो कॉलेज के बीएड विभाग के प्रोफेसर के रुप में कार्य कर रहे थे।

    बाद में कॉलेज में ही रहने वाले अन्य प्रोफेसरों ने इसकी सूचना भर्राही ओपी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज मामले की जांच में जुट गई है।

    इस संबंध में ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मौत का खुलासा जांच के बाद हो पाएगा, ये खुदकुशी है या हत्या इसकी जांच की जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।