• Desh Duniya
  • मधेपुरा में अपराधियों के निशाने पर पुलिस, ड्यूटी कर रहे चौकीदार को घेर कर लूटी बाइक मारी गोली

    मधेपुरा/ मधेपुरा में अपराधियों के मनोबल इस कदर बढ़ गए हैं कि अब अपराधी पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाने से चूक नहीं रहे। ताजा मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बेंगापुल के पास का है। जहां रात में गस्ती करने वाले चौकीदार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ मधेपुरा में अपराधियों के मनोबल इस कदर बढ़ गए हैं कि अब अपराधी पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाने से चूक नहीं रहे। ताजा मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बेंगापुल के पास का है। जहां रात में गस्ती करने वाले चौकीदार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है। चौकीदार की किस्मत ठीक रही कि गोली उसके पैर में लगी जिससे वह बाल बाल बच गया। गोली की आवाज सुन जब लोग जगे तो अपराधी वहां से भाग गए। घटना अहले सुबह करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है।

    घायल चौकीदार को मुरलीगंज पीएससी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घायल चौकीदार का नाम जुबेर खान बताया जा रहा है। इसकी ड्यूटी बेंगा पुल के समीप हाट बाजार पर लगाई गई थी,रात के करीब तीन बजे के आस-पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर चौकीदार का बाइक लूटने का प्रयास किया,लूट का विरोध कर रहे चौकीदार को अपराधियों ने गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गया। इस घटना के बाद अन्य चौकीदारों में पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

    चौकीदारों ने कहा कि जिस तरह से चौकीदार को गोली मारी गई और वह घायल हुआ लेकिन सुबह 8:00 बजे तक कोई भी पदाधिकारी देखने तक नहीं पहुंचे, यहां तक की मुरलीगंज थाना में ओडी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी भी घायल चौकीदार को देखने तक नही गए ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।