• Others
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चौसा में किया गया पौधारोपण

    मधेपुरा ब्यूरो/विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा ने जनता उच्च विद्यालय चौसा एवं जियो पेट्रोल पंप पर पौधारोपण किया। पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाकर लोगों से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। लोगों से सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की गई।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा ब्यूरो/विश्व पर्यावरण दिवस पर आज सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा ने जनता उच्च विद्यालय चौसा एवं जियो पेट्रोल पंप पर पौधारोपण किया। पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे लगाकर लोगों से प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। लोगों से सुरक्षित जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की अपील की गई। इस दौरान युवाओं ने लगाए गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया।मौके पर पीपल,आम एवं अमृत फल आंवला का पौधारोपण किया गया।


    संस्था के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी ने कहा कि पूरा विश्व पर्यावरण बदलाव के दौर से गुजर रहा है और हमें आने वाले भविष्य की चिंता करते हुए हर वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।संस्था ने दर्जनों स्थान पर अब तक हजारों पौधारोपण किया जो फल फूल रहा है।

    सचिव एवं साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। वहीं कोरोना महामारी हमें यह सीख दे गई है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किये जाएं।


    इस अवसर पर सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, मनौवर आलम,युवा समाजसेवी संजय कुमार सुमन,रितेश रंजन, नित्तम कुमार गांधी,शिक्षक गोविंदा कुमार,जवाहर कुमार,अशोक कुमार,राकेश जायसवाल,आशीष कुमार,सिंटू जी,पूर्व मुखिया श्रवण कुमार पासवान,ललन कुमार पट्वे,अखिलेश मेहता,अनिरुद्ध मेहता,बिपिन पासवान,अंसार आलम,वार्ड सदस्य राजेश ऋषिदेव समेत दर्जनों लोगों ने पौधारोपण किया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together