मुरलीगंज,मधेपुरा/ मुरलीगंज गोल बाजार वार्ड 8 में मंगलवार देर शाम गौतम शारदा पुस्तकालय के पास चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। वार्ड 8 की महिला जब अपने घर से सब्जी लाने के लिए बाजार निकली थी उसी समय सड़क पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अचानक मोटरसाइकिल की गति धीरे करते हुए गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे। इसी क्रम में लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक लड़का भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 1 निवासी सावन कुमार और अनीष कुमार के रूप में हुई। सावन कुमार की जेब से सोने जैसा रंग का गोल्ड चेन और एक फाइटर बरामद हुआ। दूसरे लड़के की पेंट की जेब से एक चाकू मिली। दोनो ने बताया कि मोटरसाइकिल बीआर 43 ए 1945 छीनी हुई है। मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
Comments are closed.