• Investigation
  • शादी का झांसा दे पीसीएस अधिकारी ने युवती का किया यौन शोषण

    सुपौल। पटना में दोनों बीपीएससी की तैयारी कर रहे थे। एक कोचिंग में दोनों की जान पहचान हुई फिर नजदीकियां बढ़ने लगी। बाद में लड़का बीपीएससी की परीक्षा में सफल होकर सीओ बन गया। लड़की परीक्षा की तैयारी करती रही। इस बीच दोनों के रिश्ते भी कायम रहे। इधर, सीओ महोदय ने एक महिला दारोगा


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सुपौल। पटना में दोनों बीपीएससी की तैयारी कर रहे थे। एक कोचिंग में दोनों की जान पहचान हुई फिर नजदीकियां बढ़ने लगी। बाद में लड़का बीपीएससी की परीक्षा में सफल होकर सीओ बन गया। लड़की परीक्षा की तैयारी करती रही। इस बीच दोनों के रिश्ते भी कायम रहे। इधर, सीओ महोदय ने एक महिला दारोगा से सगाई रचा ली। तब बेबस उसकी गर्लफ्रेंड को सामने आना पड़ा। गर्लफ्रेंड जब सामने आई तो तब पता चला कि लड़का शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। यौन शोषण यह आरोप मरौना के प्रभारी सीओ किसलय कुमार पर लगाया गया। लड़की की पीड़ा है कि थाना जाने के बाद भी उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। ऐसे में अब लड़की अपने प्रेमी किसलय के साथ हुई बातचीत का ऑडियो वायरल कर अपने प्रेम-प्रसंग का सबूत दे रही है।

    किसलय ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिला कर पहली बार बनाया था संबंध: दरभंगा की रहने वाली लड़की की माने तो वह पटना में 64 वीं बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान किसलय कुमार से उसकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद मैथिली विषय के नोट को लेकर वह रोज उसके कमरे पर आने लगा। युवती की मानें तो किसलय ने एक दिन कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो बेहोशी की हालत में किसलय ने उसके साथ गलत काम किया। दूसरे दिन सुबह 8 बजे किसलय फिर उसके कमरे पर आया। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो किसलय ने माफी मांग ली और कहा कि जो गलती हुई उसे भूल जाओ। वह शादी करने को तैयार है। उनकी शादी की बात दोनों के घरवालों से भी हुई। तब किसलय से घरवाले इस शर्त पर राजी हो गए कि दोनों बीपीएससी की परीक्षा में सफल हो जाओ तो शादी करा देंगे। इस बीच किसलय बीपीएससी की परीक्षा में सफल हो गया लड़की असफल हो गई। किसलय की पोस्टिंग मरौना में हुई। इसके बावजूद दोनों के बीच हमेशा बातचीत होती रहती थी। इधर, जब लड़की ने शादी का दबाव देना शुरू किया तब किसलय मुकर गया। उसका कहना था कि उसके मां-पिता शादी के लिये तैयार नहीं हैं। इसके बाद लड़की को एक महिला दारोगा के साथ किसलय की सगाई होने की जानकारी मिली। तब लड़की निर्मली पहुंची और सच्चाई से रूबरू हुई। उसने कोर्ट मैरिज की बात कही तो किसलय आत्महत्या कर लेने का बहाना बनाने लगा। लड़की निर्मली थाना पहुंची, प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी लेकिन कोई उसकी मदद को तैयार नहीं हो रहा है। लड़की का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। निर्मली थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि लड़की आई थी लेकिन उसने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी।

    बात करने को तैयार नहीं हैं प्रभारी सीओ:

    प्रभारी सीओ किसलय कुमार से कई बार फोन से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जब मीडियाकर्मी उनके मरौना स्थित कार्यालय पर गए तो गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने अंदर जाने से मना कर दिया। अंदर से प्रभारी सीओ ने बताया की अभी वह चिंता में हैं। इस संबंध में वह सोमवार को बात करेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।