• Employment & Exam
  • कराटे में पटना के आदर्श को मिला स्वर्ण

    मधेपुरा/ खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे बालक प्रतियोगिता के दुसरे दिन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी के देख रेख में प्रतियोगिता आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर 14, 17 एवं 19 कराटे बालक प्रतियोगिता का


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय कराटे बालक प्रतियोगिता के दुसरे दिन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी के देख रेख में प्रतियोगिता आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर 14, 17 एवं 19 कराटे बालक प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें बिहार के नौ प्रमंडल के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने किया। बिहरा राज्य खेल प्रधिकरण से 12 तकनीकी पदाधिकारी राम सिह यादव, राकेश राज, हर्ष कुमार, रवि कुमार राय, मुकेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, हाफिस नवाज, वीरेंद्र कुमार सिह, ओमपाल कुमार, आकाश कुमार एवं शुभम कुमार प्रतियोगिता में कार्य कर रहे हैं।

    35 किग्रा में कोशी के विनय व 35-40 किग्रा में पटना के सौरभ को मिला ने स्वर्ण : परिणाम की जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि अंडर -17 बालक वर्ग के 35 किलो ग्राम कैटेगरी में कोशी प्रमंडल विनय कुमार गुप्ता ने स्वर्ण पदक, पटना प्रमंडल के यश राज ने रजत पदक, भागलपुर प्रमंडल के अध्यन साह ने कांस्य पदक एवं तिरहुत प्रमंडल के इशांक कुमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर -17 बालक वर्ग के 35-40 किलो ग्राम कैटेगरी में पटना प्रमंडल के सौरभ कुमार ने स्वर्ण पदक, मगध प्रमंडल के विवेक कुमार ने रजत पदक, सारण प्रमंडल के राजा कुमार ने कांस्य पदक एवं तिरहुत प्रमंडल के राजवीर गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।

    40-45 किग्रा में पटना के यश व 45-50 किग्रा में पटना के आदर्श को मिला स्वर्ण : अंडर -17 बालक वर्ग के 40-45 किलो ग्राम कैटेगरी में पटना प्रमंडल के यश प्रताप ने स्वर्ण पदक, सारण प्रमंडल के अभिमन्यु शर्मा ने रजत पदक, मुंगेर प्रमंडल के केशव राज ने कांस्य पदक एवं कोशी प्रमंडल के मो. रोहिद ने कांस्य पदक जीता। अंडर -17 बालक वर्ग के 45-50 किलो ग्राम कैटेगरी में पटना प्रमंडल के आदर्श कुमार ने स्वर्ण पदक, दरभंगा प्रमंडल के आदित्य कुमार ने रजत पदक, पूर्णिया प्रमंडल के रुद्र विश्वास ने कांस्य पदक एवं भागलपुर प्रमंडल के दीपक कुमार ने कांस्य पदक जीता।

    50-54 किग्रा में पटना के हर्ष व 54-58 किग्रा में पटना के धीरज को मिला स्वर्ण : अंडर -17 बालक वर्ग के 50-54 किलो ग्राम कैटेगरी में पटना प्रमंडल के हर्ष राज ने स्वर्ण पदक, पूर्णिया प्रमंडल के मो इमरान ने रजत पदक, मुंगेर प्रमंडल के अमन राज ने कांस्य पदक एवं भागलपुर प्रमंडल के प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक जीता। अंडर -17 बालक वर्ग के 54-58 किलो ग्राम कैटेगरी में पटना प्रमंडल के धीरज कुमार ने स्वर्ण पदक, मुंगेर प्रमंडल के निशांत कुमार ने रजत पदक, पूर्णिया प्रमंडल के जयंत कुमार ने कांस्य पदक एवं तिरहुत प्रमंडल के दिव्यांशु कुमार ने कांस्य पदक जीता।

    कराटे संघ के अध्यक्ष एवं सचिव प्रतियोगिता में कर रहे हैं सहयोग : कार्यक्रम में कराटे संघ के अध्यक्ष सावंत कुमार रवि एवं सचिव सोनी राज सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक समेत उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के कार्यालय लिपिक विनय कुमार, कार्यपालक सहायक रत्नेश कुमार, कैलाश कुमार कौशल, मनोज कुमार, गौरी शंकर कुमार, रितेश रंजन, प्रियरय रंजन, दीपक प्रकाश रंजन, अमित कुमार आनंद, अभिमन्यु कुमार, जया भारती, राकेश कुमार, प्रेमलता कुमारी, दीप माला कुमारी, प्रेम कुमार, बालकृष्ण कुमार, अमित आनंद, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार राणा, आनंद कुमार, राहुल कुमार, बंटी कुमार, दिग्विजय भारती, गुड़िया कुमारी समेत अन्य कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।