• Desh Duniya
  • जयंती पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

    अफजल राज, पुरैनी,मधेपुरा/ भाजपा पुरैनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महामंत्री शंकर ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज, पुरैनी,मधेपुरा/ भाजपा पुरैनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित बूथ अध्यक्ष मंटू भगत के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की, जबकि संचालन महामंत्री शंकर ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद उनके जीवन और विचारधारा पर चर्चा की गई।

    मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत को एकात्म मानववाद जैसी समावेशी विचारधारा दी, जो एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना करती है। राजनीति से इतर साहित्य में भी उनका गहरा योगदान रहा। कार्यक्रम में जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राम, अमरेश गांधी, आशीष झा, विवेका साह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।