• Others
  • रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता हाई स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में अपना


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता हाई स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में अपना निबंधन कराया।

    रोजगार मेला का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी,अंचल अधिकारी उदयकांत मिश्र,प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद,चौसा प्रखंड प्रमुख रानी भारती, चौसा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पूनम देवी, सीएलएफ की दीदियों, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री चंद्रमोहन पासवान और प्रबंधक रोजगार श्री अमरजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार और प्रशिक्षण के लिए निबंधन कराएं। उन्होंने बताया कि यहां रोजगार प्राप्ति और प्रशिक्षण दोनों के लिए निबंधन किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख रानी भारती ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मेले के माध्यम से सैकड़ों युवा-युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले को सफल बनाने में जिला से प्रबंधक संचार पद्माकर मिश्र, प्रबंधक सामाजिक विकास अमितेश कुमार, प्रबंधक वित्त राकेश कुमार झा, लेखपाल अनुराग कुमार, धीरेन्द्र कुमार, प्रबंधक संस्था निर्माण एवं क्षमता वर्धन कुलदीप कुमार सहित प्रखंड के अनीश कुमार, अभिषेक कुमार, गोपाल, मधुकर, पप्पू और सुशील कुमार सिंह सभी समुदाय के सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।