Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

नव नियुक्त लोक अभियोजक विवेका कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

- Sponsored -

मधेपुरा/ सोमवार को मधेपुरा के लोक अभियोजक के रूप में विवेका कुमार सिंह ने योगदान किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव, महासचिव सदानंद यादव तथा अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। विवेका कुमार सिंह के लोक अभियोजक बनने पर अधिवक्ताओं के अलावे मधेपुरा के गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामना दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राम कुमार यादव, cpi नेता दिलीप पटेल, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य युगल पटेल, माया अध्यक्ष राहुल यादव आदि ने नवनियुक्त लोक अभियोजक को शुभकामना देते हुए कहा कि श्री सिंह के लोक अभियोजक बनने से लोगों को बेहतर न्याय का अवसर मिलेगा। इन लोगों ने कहा कि विवेका कुमार सिंह एक विद्वान और न्याय प्रिय अधिवक्ता रहे हैं। उनके लोक अभियोजक के रूप में न्युक्ति मधेपुरा के लोगों के लिए हितकारी साबित होगी।

बता दें कि विधि विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी पत्र संख्या 3483 दिनांक 5/06/25 द्वारा बिहार के 28 लोक अभियोजकों की न्युक्ति की गई थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply