• Desh Duniya
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का NDA और INDIA दोनों पर बड़ा हमला, कहा- दोनों गठबंधन की कार्यशैली एक जैसी है, जब सत्ता में होते हैं तो बिहार को लूटने में लगे रहते हैं

    सहरसा/ आज जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने अपने दो दिवसीय सहरसा दौरे के दूसरे दिन जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोसी क्षेत्र के दौरे पर निकला हूं और इसकी शुरुआत सहरसा से की है। सहरसा के लोगों से मेरा पारिवारिक


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सहरसा/ आज जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने अपने दो दिवसीय सहरसा दौरे के दूसरे दिन जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोसी क्षेत्र के दौरे पर निकला हूं और इसकी शुरुआत सहरसा से की है। सहरसा के लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है और यहां आकर मुझे काफी खुशी हो रही है।

    उन्होंने बताया कि जिला संगठन द्वारा आयोजित बैठकों में शामिल होकर आम जनता से मिलने का मौका मिला और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी मिली। इन बैठकों से मुझे यह भी पता चला कि जन सुराज और इसके सूत्रधार प्रशांत किशोर जो बात कर रहे हैं और जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, उसे लोग समझ रहे हैं। इस आधार पर मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि आने वाले चुनाव में बदलाव होगा। साथ ही उन्होंने सहरसा के पूर्व विधायक किशोर कुमार ‘मुन्ना’ की चर्चा करते हुए कहा कि यह जन सुराज का सौभाग्य है कि स्थानीय लोकप्रिय नेता किशोर कुमार जी का मार्गदर्शन पार्टी को मिल रहा है।

    इसके साथ ही उन्होंने NDA और INDIA गठबंधन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि दोनों गठबंधनों की कार्यशैली एक जैसी है। जब दोनों गठबंधन सत्ता में होते हैं तो बिहार को लूटने में लगे रहते हैं, उन्हें जनता के सुख-दुख और उनके विकास से कोई लेना-देना नहीं है। इसका उदाहरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार कभी राजद के साथ सरकार बनाते हैं तो कभी भाजपा के साथ। बिहार की जनता अब इस संरचना से ऊब चुकी है। और एक ही दवा खाने से न तो उनकी बीमारी ठीक हुई बल्कि उनकी परेशानी और बढ़ गई। इसलिए अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है।

    मौके पर पप्पू सिंह, प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना, जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जिला महासचिव इरफान खान, विधानसभा चुनाव प्रभारी अमृत कुमार, जिला युवा अध्यक्ष अनिल महतो, युवा नेता सोहन झा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, संगठन जिला महासचिव राजेश राम, संगठन जिला युवा अध्यक्ष जटाशंकर यादव, अनुमंडल महिला अध्यक्ष नीलू देवी, डॉ नवनीत कुमार, डॉ राज कुमार आदि उपस्थित थे ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।