• Others
  • आजादी के 75 साल पूरे होने पर चौसा में निकाली गई मोटरसाइकिल तिरंगा रैली

    चौसा, मधेपुरा/आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा ने संयुक्त रूप से चौसा प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों मोटरसाइकिल से तिरंगा रैली निकाली। जो फुलौत,धनेशपुर, चिरौरी का भ्रमण करते हुए


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा, मधेपुरा/आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा ने संयुक्त रूप से चौसा प्रखंड मुख्यालय में दर्जनों मोटरसाइकिल से तिरंगा रैली निकाली। जो फुलौत,धनेशपुर, चिरौरी का भ्रमण करते हुए चौसा प्रखंड मुख्यालय की प्रमुख सड़को का भ्रमण किया।तिरंगा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई थी।इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम् का उद्घोष किया गया।


    भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल ने कहा कि 13 अगस्त से 2 दिन यानी 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए, ताकि वे अपने घर पर तिरंगा लगाकर देश का गौरव बढ़ाएं। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अमर ज्योति कुमार ने कहा कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।मकसद सिर्फ एक है कि हर घर तिरंगा लहराया जाए, जो कि भारत की आन बान और शान का प्रतीक है। बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने कहा कि चौसा में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई गई।उन्होंने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने और इसके सम्मान की अपील की। इसे देश की शान बताया।
    राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के गोपाल साह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर चौसा में तिरंगा रैली निकाली जा रही है।’तिरंगा यात्रा’ देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है।


    तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री मनोज शर्मा,भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह, मोरसंडा मुखिया शेखर कुमार पासवान, राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के गोपाल साह, राणा प्रताप सिंह, बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल,राजेंद्र भगत, बैजनाथ साह, शंकर भगत, चंद्रशेखर सिंह, यदुनंदन यादव, प्रमोद भगत, महावीर राम,अरविंद कुमार मंडल, रुदल मंडल, टुनटुन मंडल, सदानंद मंडल, पिंटू कुमार, मनोज साह, प्रमोद प्रियदर्शी, मुकेश कुमार मिस्त्री समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together